विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर के बच्चों का कमाल, हो गया Kjo और काजोल का पैच-अप

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 05:36 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 09 Aug 2017 10:45 AM (GMT+05:30)

करण और काजोल ने एक दुसरे को फॉलो करना भी शुरू कर दिया। है न गुड न्यूज़?

करण जौहर के बच्चों का कमाल, हो गया Kjo और काजोल का पैच-अप
करण जौहर के बच्चों का कमाल, हो गया Kjo और काजोल का पैच-अप

मुंबई। ख़ुशखबरी! करण जौहर और काजोल की चर्चित लड़ाई के अंत होने की शुरुआत हो गई है। जी हां, आपने सही पढ़ा और यह कमाल किया है दो नन्हें फरिश्तों ने। करण के क्यूट किड्स यश और रूही ने कई महीनों से चल रहे करण और काजोल की लड़ाई को ख़त्म करने का ग्रीन सिग्नल दे दिया है। 

पिछले साल करण की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और काजोल के पति अजय देवगन की फ़िल्म 'शिवाय' के क्लैश के दौरान करण और काजोल की 25 साल पुरानी दोस्ती के बीच दरार आ गई थी और धीरे-धीरे इस दरार ने दोस्ती की दीवार को पूरी तरह से खोखला बना दिया था। इस साल करण ने अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में काजोल और उनके टूटे रिश्ते के बारे में भी बहुत कुछ लिखा था। उन्होंने यह तक लिखा था कि इन 25 सालों में दोस्ती के हर इमोशन को काजोल ने चकनाचूर कर दिया है। लेकिन, अब हवाओं ने अपना रुख़ बदल दिया है और इनके पैच-अप की शुरुआत हो गई है। 

यह भी पढ़ें: गुमनामी में जी रहे हैं इन हिट हीरोइनों के पहले हीरो, कुछ तो याद भी नहीं होंगे

दरअसल, करण ने हाल ही में अपने बच्चों यश और रूही की एक तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी जिसे काजोल ने तुरंत लाइक किया। 

इसके बाद करण और काजोल ने एक दूसरे को फॉलो करना भी शुरू कर दिया। है न गुड न्यूज़?

खैर, ऐसी पैच-अप वाली हवाएं बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहले भी कई बार चलीं हैं। जैसे शाह रुख़ ख़ान और सलमान ख़ान! फ़िल्म 'करण अर्जुन' में साथ काम करने वाले सलमान और SRK के बीच साल 2008 में कटरीना कैफ़ की बर्थडे पार्टी कहासुनी हो गई थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में बाबा सिद्दीक़ी की इफ़्तार पार्टी में दोनों ने गले मिलकर पैच-अप की शुरुआत की। फिर, ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देने लगे और तो और एक दूसरे की फ़िल्म को भी प्रमोट करने लगे।

शाह रुख़ और करण जौहर के बीच भी लड़ाई और मनमुटाव ने अपना घर बनाया था। सुना था कि करण शाह रुख़ के बिना फ़िल्में बनाए जा रहे थे जिस वजह से उनकी गहरी दोस्ती में दरार आ गई थी और दोनों ने कुछ महीनों तक एक दूसरे से बात नहीं की थी। हालांकि, SRK के 49वें जन्मदिन पर दोनों का पैच-अप हो गया था।

शाह रुख़ की लड़ाइयां कम नहीं हैं! अजय देवगन के साथ भी SRK के मनमुटाव की ख़बरें भी आम हैं। शाह रुख़ की फ़िल्म 'जब तक है जान' और अजय की फ़िल्म 'सन ऑफ़ सरदार' के क्लैश के समय इन दोनों के बीच भी क्लैश हो गया था। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों की मुलाक़ात रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'दिलवाले' के सेट्स पर हुई और इनका पैच-अप हो गया।

यह भी पढ़ें: बायोपिक ने बदल दी इन 15 सितारों की शक्ल, लेटेस्ट है स्टार डॉटर श्रद्धा कपूर

शाह रुख़ ख़ान और फ़राह ख़ान आज एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमेशा से रहे हैं। लेकिन, इनके बीच भी ब्रेकअप और पैच-अप का तूफ़ान आया था जब शाह रुख़ ने फ़राह के पति शिरीष कुंदर को एक पार्टी में तमाचा जड़ दिया था। हालांकि, बाद में दोनों ने मिलकर इस लड़ाई को सुलझा दिया और फिर से दोस्त बन गए।

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच हुई लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। 'काला पत्थर', और 'शान'  जैसी फ़िल्मों में एक साथ दिखाई दिए अमिताभ और शत्रुघ्न के बीच हमेशा से कोल्ड-वॉर रहा और यह सामने आया फ़िल्म 'दोस्ताना' की मेकिंग के दौरान जब दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने से मना कर दिया था। सालों बाद शत्रुघ्न को पूरी फ़ैमिली के साथ बच्चन साहब के घर दिवाली पार्टी में शामिल होते देखा गया और ऐसे हुआ इनका पैच-अप!

जया प्रदा और श्री देवी के बीच भी हमेशा से कोल्ड वॉर चला। दोनों एक ज़माने में टॉप की हिरोइन्स थीं और कभी एक दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। मगर, सालों बाद जया ने अपने बेटे के वेडिंग रिसेप्शन पर श्री देवी को इनवाईट किया और यहीं से इनके पैच-अप की ख़बरें आनी शुरू हुईं। 

जूही चावला ने करण जौहर के शो 'कॉफ़ी विद करण' पर इस बात का ख़ुलासा किया कि फ़िल्म 'इश्क़' की शूटिंग के दौरान आमिर ख़ान ने उनके साथ कोई मज़ाक कर दिया था जिसका उन्हें बहुत बुरा लगा था और वो दूसरे दिन शूटिंग पर भी नहीं गईं। बावजूद इसके आमिर ने कभी उनसे माफ़ी नहीं मांगी। सालों बाद जूही ने आमिर को फ़ोन किया और मिलकर आपसी झगड़े को सुलझाया। 

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई तो ताज़ा ख़बरों में से एक है। कॉमेडियन कपिल ने अपने सहकर्मी सुनील को एक फ्लाइट में सबके सामने भला-बुरा कहा और सुनने में आया था कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इससे पहले भी कपिल के व्यवहार ने सुनील को शो छोड़ देने पर मजबूर किया था मगर, फ्लाइट वाली घटना के बाद तो दोनों ने एक दूसरे से तौबा ही कर ली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इनकी फॉर्मेलिटी इनके पैच-अप की तरफ़ ही इशारा करती है। जैसे, हाल ही में सुनील के बर्थडे पर कपिल ने उन्हें ट्वीट करते हुए विश किया जिसके जवाब में सुनील ने भी उन्हें धन्यवाद कहा। पैच-अप ही हुआ ना? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।