विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर का 'संग्राम', करगिल कनेक्शन जुड़े बायोपिक के लिये राइट्स

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 05 Nov 2017 12:04 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 Nov 2017 12:11 PM (GMT+05:30)

करण जौहर के प्रोडक्शन में जल्द ही कई फिल्में बनने वाली है , इसमें ब्रह्मास्त्र के अलावा बैटल ऑफ़ सारागढ़ी ...और पढ़ें

करण जौहर का 'संग्राम', करगिल कनेक्शन जुड़े बायोपिक के लिये राइट्स
करण जौहर का 'संग्राम', करगिल कनेक्शन जुड़े बायोपिक के लिये राइट्स

मुंबई। करण जौहर और उनका धर्मा प्रोडक्शंस हमेशा रोमांटिक फिल्मों का तरफ़दार रहा रहा। हालांकि वो बाहुबली जैसी ऐतिहासिक और इत्तेफ़ाक जैसी सस्पेंस फिल्मों से भी जुड़े और अब बायोपिक की बारी है। ख़बर कि करण जौहर ने इस बार एक बायोपिक बनाने का मन बनाया है और इसके लिए राइट्स भी खरीदें हैं।

ये फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित होगी। गुंजन सक्सेना,श्रीविद्या राजन के साथ, भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक हैं, जिन्होंने 17 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध में हिस्सा लिया । दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ीं गुंजन के पिता और भाई भी सेना में हैं। साल 1994 में गुंजन, उन 25 महिलाओं में शामिल हुई, जिन्हें भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया। गुंजन ने श्रीविद्या के साथ मिल कर करगिल युद्ध के दौरान चीता हेलिकॉफ्टर उड़ाया और उस जगह से अपने जवानों को सुरक्षित निकाला जहाँ पाकिस्तानी सैनिक मिसाइल से भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहे थे। इस दौरान उन पर भी मिसाइल दागा लेकिन वो बच गईं। शार्ट सर्विस कमीशन के अपने सात साल पूरे करने के बाद उन्होंने एम-आई 17 के पायलट से शादी कर ली। बहादुरी के लिए गुंजन को वीरता पुरस्कार भी मिला। करण जौहर, इसी महिला के शौर्य पर एक बायोपिक बनाना चाहते हैं। हालंकि अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:जाह्नवी कपूर के डेब्यू का इंतज़ार ख़त्म, अगले महीने इस दिन से हिंदी सैराट

 

करण जौहर के प्रोडक्शन में जल्द ही कई फिल्में बनने वाली है, इसमें ब्रह्मास्त्र के अलावा बैटल ऑफ़ सारागढ़ी भी शामिल है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।