विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शुद्धि' में कौन लेगा करीना की जगह?

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Feb 2014 09:42 AM (IST)

करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो पा रही है। पहले फिल्म के लीड हीरो रितिक रोशन के स्वास्थ्य की वजह से और बाद में उनके निजी जीवन की परेशानियों के कारण फिल्म की शूटिंग और छह महीने के लिए टाल दी गई।

News Article Hero Image

मुंबई। करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्धि' की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो पा रही है। पहले फिल्म के लीड हीरो रितिक रोशन के स्वास्थ्य की वजह से और बाद में उनके निजी जीवन की परेशानियों के कारण फिल्म की शूटिंग और छह महीने के लिए टाल दी गई। अब तो फिल्म की कास्ट में फेरबदल की चर्चा भी तेज हो गई है। करण जौहर ने बीते दिनों फिल्म के कास्ट में कुछ बदलाव करने की पुष्टि की है।

पढ़ें : ऐसा ही चलता रहा तो शुद्धि में काम नहीं करेंगी करीना

खबर है कि फिल्म में रितिक के साथ करीना नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। बेबो ने फिल्म की शूटिंग की डेट की अनिश्चितताओं को देखते संकेत दिया था कि वे इस फिल्म से अलग हो सकती हैं। इसके बाद ही करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे फिल्म की कास्ट में फेरबदल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म दीवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तक शूटिंग शुरू नहीं हुई है। इसलिए शूटिंग शुरू होने पर ही देखेंगे कि फिल्म में रितिक के साथ किसे लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल करीना की जगह दीपिका को लेने की बात चल रही है।

हालांकि ये तय है कि रितिक रोशन ही फिल्म के लीड हीरो होंगे। दीपिका के साथ इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा, कट्रीना कैफ या आलिया भंट्ट के नाम भी दौड़ में शामिल हैं। अब तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर