विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर-शाह रुख़ ख़ान को एक साथ करेंगे कास्ट, जानिए करण जौहर का सटीक जवाब

By ShikhasEdited By:
Updated: Mon, 27 Mar 2017 12:21 PM (IST)

करण जौहर ने रणबीर और शाह रुख़ को एक साथ कास्ट करने की खबर पर ट्वीटर का सहारा लिया है और सटीक जवाब देते हुए कहा है कि...

रणबीर कपूर-शाह रुख़ ख़ान को एक साथ करेंगे कास्ट, जानिए करण जौहर का सटीक जवाब
रणबीर कपूर-शाह रुख़ ख़ान को एक साथ करेंगे कास्ट, जानिए करण जौहर का सटीक जवाब

मुंबई। फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाह रुख़ ख़ान और रणबीर कपूर को एक फ्रेम में देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा उड़ान मिली जब कुछ दिनों पहले खबर आई कि करण इन दोनों अभिनेताओं को अपनी अगली फिल्म में भी कास्ट करने वाले हैं। रुकिए, अपनी सोच के घोड़े दौड़ाने से पहले इस खबर पर करण का सटीक जवाब तो जान लीजिये!

करण जौहर ने रणबीर और शाह रुख़ को एक साथ कास्ट करने की खबर पर ट्वीटर का सहारा लिया है और सटीक जवाब देते हुए कहा है कि, "मेरे आने वाले प्रोजेक्ट पर जो भी अनुमान लगाए जा रहे हैं वो सच नहीं है।"

इसे भी पढ़ें- बाहुबली 2 का यह सॉन्ग सुना आपने, दलेर मेहंदी ने दी है अपनी दमदार आवाज़ 

करण ने आगे लिखा कि, " मैं अपना नेक्स्ट प्रोजेक्ट अभी भी लिख रहा हूं, इसकी कास्टिंग तब होगी जब मैं इसपर काम पूरा कर लूंगा। " तो, हो गया ना आल क्लियर? वैसे, करण इन दिनों अपने बच्चों यश और रूही और आने वाली फ़िल्म बाहुबली 2 के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। रही बात शाह रुख़ और रणबीर की तो, रणबीर संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं और शाह रुख़ अनुष्का शर्मा के साथ द रिंग की शूटिंग कर रहे हैं।