विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा के बिना करण सिंह ग्रोवर का होता है काफी बुरा हाल

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 09 Oct 2016 03:08 PM (IST)

करण सिंह ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया की बिपाशा के जानें के बाद उनका काफी बुरा हाल हो जाता है। उन्हें अकेले नींद नहीं आती है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी में से एक हैं। दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं इनके सोशल साइट्स पर जाकर पता चल जाएगा। अब करण ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया की बिपाशा के बिना उन्हें नींद नहीं आती।

पेरिस में हुए हादसे से घबराई किम करदाशियां नहीं कर रही किसी का सामना

जी हां एक इंटरव्यू के दौरान करण ने बताया की, 'जब बिपाशा अपने शूट के लिए कहीं जाती हैं तो मुझे रात को नींद नहीं आती है। मैं गाने रिकॉर्ड करके उन्हें भेजता हूं, जिससे बिपाशा को पता चल सके कि मैं उन्हें कितना याद कर रहा हूं। इतना ही नहीं करण ने बताया कि,'बिपाशा एक पत्नी नहीं बल्कि एक गर्लफ्रेंड की तरह पेश आती हैं। वास्तव में कहूं तो प्यार उनके बिना अधूरा है।'

एमएस धोनी देखने के बाद सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें कॉल

गौरतल है कि बिपाशा ने करण से 30 अप्रैल को शादी की थी। इसके बाद दोनों लंबे समय के लिए हनीमून पर रहे कपिल शर्मा के शो में दोनों बतौर मेहमान नजर आए। चर्चा थी की ये जोड़ी छोटे पर्दे पर किसी रिएलिटी शो को होस्ट करती नजर आएगी। हालांकि बिपाशा ने इस खबर का खंडन कर दिया। अब देखना होगा की दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक साथ कब और कैसे नजर आती है।