विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा ने ब्वॉयफ्रेंड करण को दिया खूबसूरत बर्थडे सरप्राइज, देखें तस्वीर

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 24 Feb 2016 01:23 PM (IST)

बिपाशा बसु ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे पर गोवा पहुंची, जहां दोनों ने मिलकर बहुत ही खूबसूरत तरीके से बर्थडे मनाया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपना 34वां जन्मदिन गोवा में मनाया। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु भी मौजूद रही। करण और बिपाशा की एक खास दोस्त ने दोनों के लिए गोवा में पार्टी का आयोजन किया था। करण के बर्थ डे की कुछ खास तस्वीरें बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मल्लिका शेरावत ने भी जाटों से की शांति बनाए रखने की अपील

इन तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते है कि ये दोनों एक दूसरें के कितने करीब आ चुके हैं और काफी कंफरटेबल भी हैं। हालांकि बिपाशा और करण ने कभी भी अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चर्चा नहीं कि है लेकिन सझने वाला तो समझ ही जाता है कि इनके बीच कितना प्यार है।

आपको बता दें कि करण का सिर्फ बर्थडे केक ही नहीं बल्कि उनका तोहफा भी मजेदार है। बिपाशा ने करण को उनकी फेवरेट गेम्स की कॉपी भी गिफ्ट की है। जिसके लिए करण ने ट्वीट कर बिपाशा का शु्क्रिया अदा किया है।

बताते चलें कि करण के बर्थडे पर ही खबरें आईं कि उनकी पत्नी जेनिफर विंजेट ने उन्हें तलाक दें किया है। बिपाशा और करण की शादी ने बीच यही एक बाधा थी जो अब खत्म हो गई है। अब जब करण का तलाक हो गया है, तो उम्मीद किजिए की जल्द ही बिपाशा और उनकी शादी की खबरें सुनने को मिल जाए। हालांकि हाल ही में ये खबरें भी सुनने को मिल चुकी हैं कि मार्च में दोनों सगाई करने जा रहे हैं और उसके बाद शादी जल्द ही कर लेगे।

अब बिपाशा बसु से शादी कर सकते हैं करण सिंह ग्रोवर!

बिपाशा का इससे पहले तीन ब्रेकअप हो चुके हैं, वहीं करण की दो शादियां टूट चुकी हैं। करण और बिपाशा के रिलेशनशिप की शुरुआत इनकी फिल्म 'अलोन' के बाद ही हुई है।