विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अभिनेता ने बचाई बिपाशा बसु की जान

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 08 Dec 2014 08:42 AM (IST)

बिपाशा बसु को पानी से बेहद डर लगता है क्योंकि वो तैरना नहीं जानती। हाल ही में अपनी अगली हॉरर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान केरल के ब्लैकवाटर्स में अभिनेत्री को अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के पीछे जेट-स्काई पर बैठना था।

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु को पानी से बेहद डर लगता है क्योंकि वो तैरना नहीं जानती। हाल ही में अपनी अगली हॉरर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान केरल के ब्लैकवाटर्स में अभिनेत्री को अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के पीछे जेट-स्काई पर बैठना था।

बिपाशा बेहद डरी हुई थीं लेकिन फिर भी वो सीन करने के लिए राजी हो गईं। एक पॉइंट पर आकर करण को एक शार्प टर्न लेना था। जैसे ही वो मुड़े, जेट-स्काई पलट गई। बिपाशा पानी में गिर गईं और डूबने लगीं। उस वक्त फिल्म की टीम वहां से दू खड़ी थी। इसलिए करण बिपाशा को डूबते देख खुद पानी में कूद गए और उन्हें डूबने से बचाया। बिपाशा को एक दूसरी बोट में लाया गया और उन्हें सामान्य होने में करीब दो घंटों का वक्त लगा।

बिपाशा इस हादसे से बेहद डर गई थी, बावजूद इसके उन्होंने दिन का शूट पूरा किया। करण सिंह ग्रोवर ने काबिल-ए-तारीफ काम करके वहां सबका दिल जीत लिया।

पढ़ेंः 'अलोन' के पहले लुक में बिपाशा का सेक्सी और स्केरी लुक

पढ़ेंः तो अब इनके साथ इश्क फरमा रही हैं बिपाशा!