यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करीना ने 'बजरंगी भाईजान' को पहले ही मान लिया है सुपरहिट
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है लेकिन ऐसा नहीं माना जा रहा है कि ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि फिल्म में सलमान की को-स्टार करीना कपूर खान का कुछ और ही मानना है। सलमान ने कहा कि करीना कपूर

मुंबई। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है लेकिन ऐसा नहीं माना जा रहा है कि ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि फिल्म में सलमान की को-स्टार करीना कपूर खान का कुछ और ही मानना है।
संजय गांधी की बायोपिक बनाएंगे हंसल मेहता
सलमान ने कहा कि करीना कपूर को लगता है कि फिल्म जबरदस्त हिट होगी। फिल्म के ईद स्पेशल सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर करीना मौजूद नहीं थी। इस बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, 'करीना पहले ही लंदन में फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके दिमाग में फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसलिए वो अपने पति(सैफ अली खान) और पिता(रणधीर कपूर) के साथ पार्टी कर रही हैं।'
एक इंटर्व्यू में करीना ने दावा के साथ कहा था कि 'बजरंगी भाईजान' इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।
फिल्म में सलमान और करीना की कैमिस्ट्री के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा उनके बीच कोई कैमिस्ट्री नहीं है इसलिए फिल्म में सलमान का करीना को बहनजी कहना सरासर बकवास है। उन्होंने कहा, 'मैं भूल गया था कि उनके नाम के साथ भी खान जुड़ा हुआ है।'
सलमान ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, 'मेरे साथ शूटिंग के दौरान करीना मेरे बारे में सोच रही थी लेकिन उस दौरान मैं सैफ के बारे में सोच रहा था।'
17 जुलाई को रिलीज होने जा रही 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।

