विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर के फैन्स को रणधीर कपूर ने दी राहत, कहा मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 14 Dec 2016 11:49 AM (IST)

करीना कपूर की सेहत में सुधार है। उनके पिता रणधीर कपूर ने बताया की करीना और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं चिंता की कोई बात नहीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में दोस्तों के साथ पार्टी कर रही करीना कपूर की सेहत अचानक खराब हो गई। हाई ब्लड प्रेशर के चलते डॉक्टर ने उन्हें बेडरेस्ट करने की सलाह दी है। उनकी डिलीवरी डेट भी नजदीक आ गई है। करीना की बिगड़ी सेहत ने उनके फैन्स कों चिंता में डाल दिया था लेकिन अब उनके पिता रणधीर कपूर के इस बयान के बाद वो चैन की सांस ले सकते हैं।

ट्रेन की चपेट में आने से अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की मौके पर मौत

रणधीर कपूर ने बताया, 'करीना और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर की नजर उनकी सेहत पर लगातार बनीं हुई है। नन्हें मेहमान के आने की खुशी में सभी खासे उत्साहित हैं।' बता दें रणधीर ने ही हाल में करीना के डिलीवरी डेट का खुलासा किया था कि 20 दिसंबर उनकी डिलीवरी डेट है।

Photos: भाई की शादी में अलग अवतार में नजर आईं सनी लियोन

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना की खूबसूरत में खासा इजाफा हुआ और वो स्टाइलिश भी खूब हो गई हैं। इस समय भी वो काफी एक्टिव नजर आईं। दोस्तों के साथ पार्टी और इवेंट्स में भी वो खूब दिखाई दीं। बता दें मां बनने के बाद उनकी पहली फिल्म 'वीरे दी वैडिंग' होगी जोकि अगले साल मार्च में रिलीज होगी।