विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या साइज जीरो को भूली करीना, बढ़ाया वजन

By Edited By:
Updated: Thu, 24 Apr 2014 03:19 PM (IST)

करीना कपूर बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साइज जीरो का प्रचलन किया था। बेबो के इस मस्त फीगर के हर कोई दीवाने हो गए थे। लेकिन अब खुद बेबो वजन बढ़ा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साइज जीरो का प्रचलन किया था। बेबो के इस मस्त फिगर का हर कोई दीवाने हो गया था। लेकिन अब खुद बेबो वजन बढ़ा रही हैं।

सूत्रों की मानें तो करीना का वजन बढ़ गया है। माना जा रहा है कि फिल्म सिंघम-2 के लिए करीना अपना वजन बढ़ा रहीं हैं। इस फिल्म में उनके किरदार के हिसाब से ऐसा डीलडौल होना चाहिए इसलिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया। आइफा अवॉर्ड के लिए रवाना होते समय एयरपोर्ट पर करीना कैमरे में कैद हुई। करीना को देखकर लग रहा था कि उन्होंने अपना वजन बढ़ाया है।

इससे पहले फिल्म टशन के लिए उन्होंने जीरो फिगर बनाया था। जिसकी काफी दिनों तक चर्चा होती रही।

पढ़ें : करीना कपूर ने कम की फीस

पढ़ें : वोट नहीं देंगे सैफ अली खान