विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड की शादी में हो सकती हैं शामिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 17 Jun 2015 12:21 PM (IST)

शाहिद कपूर जल्‍द मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे और उनकी शादी को लेकर उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड यानी करीना कपूर भी काफी खुश हैं और उन्‍होंने यहां तक कहा है कि वह इस शादी में शामिल हो सकती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर जल्द मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे और उनकी शादी को लेकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड यानी करीना कपूर भी काफी खुश हैं और उन्होंने यहां तक कहा है कि वह इस शादी में शामिल हो सकती हैं।

सैफ-करीना बच्चे पैदा करना चाहते हैं, मगर...!

2007 में अलग होने से पहले दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। खैर, एक तरफ जहां करीना कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए सैफ अली खान का हाथ थाम चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर भी मीरा राजपूत के साथ सेटल होने की तैयारी में हैं।

हिमालय की वादियों में क्या करने पहुंच गईं राधिका आप्टे?

एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर की शादी के बारे में करीना कपूर ने कहा, 'मुझे उनकी शादी के बारे में पता था। शाहिद ने मुझे बताया था कि वह शादी करने जा रहे हैं। मैं खुश हूं। शादी एक खूबसूरत कमिटमेंट हैं और मैं उन्हें आॅल द बेस्ट विश करना चाहती हूं।'

टीवी शो 'मेरे अंगने में' की स्क्रीनिंग में पहुंची कास्ट

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या शाहिद कपूर को कोई सलाह देना चाहती हैं तो उन्होंने इस पर कहा, 'मैं कौन होती हूं किसी को सलाह देने वाली।' इसके साथ ही उन्होंने उनकी शादी में शामिल होने के संकेत भी दिए। अब तक की रिपोर्टों के मुताबिक, शाहिद कपूर अगले महीने 10 जुलाई को शादी करने वाले हैं।