विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना और बेबी की पिक... फेक या रियल?

By Hirendra JEdited By:
Updated: Wed, 21 Dec 2016 07:52 AM (IST)

बहरहाल, यह तस्वीर रियल हो या फेक इतना तो तय है कि करीना और सैफ के बेबी तैमूर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

News Article Hero Image

मुंबई। मंगलवार की सुबह नवाब ख़ानदान के लिए ख़ुशियों की सौगात लेकर आई, जब मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सैफ़ अली ख़ान की बेगम करीना कपूर ख़ान ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। मंगलवार शाम से ही करीना के साथ एक बेबी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है और साथ ही यह बहस भी चल पड़ी है है कि यह तस्वीर रियल है या फेक।

गौरतलब है कि, करीना को सोमवार रात को ही डिलीवरी के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक़, मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे करीना ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। बच्चा एकदम हेल्दी है और करीना की सेहत भी ठीक-ठाक बताई जाती है। डिलीवरी के बाद जारी स्टेटमेंट में सैफ़ अली ख़ान ने बच्चे का नाम तैमूर अली ख़ान होने की पुष्टि की है। करीना और अपनी तरफ से जारी स्टेटमेंट में सैफ़ ने कहा- ''20 दिसंबर, 2016 को हमें अपने बच्चे, तैमूर अली ख़ान, के जन्म की ख़बर आपके साथ साझा करते हुए खुशी हो रही है। पिछले 9 महीने में हमें मीडिया का जो सपोर्ट मिला है, उसके लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। ख़ासकर अपने फैंस और शुभचिंतकों का उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। सभी को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं।''

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर ख़ान बनीं मां, बेबी ब्वॉय को दिया जन्म

बहरहाल, यह तस्वीर रियल हो या फेक इतना तो तय है कि करीना और सैफ के बेबी तैमूर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। तैमूर के नाम पर भी अलग-अलग तरीके से सोशल मीडिया पर बहस चलाई जा रही है।