यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करीना कपूर ने किया खुलासा, क्यों पसंद नहीं था स्कूल जाना!
बेबो को यह बात पसंद नहीं तो वे उन्हें सुबह के वक़्त फोन ही नहीं करते। हालांकि कई बार बेबो को इस बात की तकलीफ भी होती है।

मुंबई। करीना कपूर प्रिग्नेंट हैं मगर अभी भी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं, मगर एक काम ऐसा है जो वो अब भी नहीं करतीं। बेबो सुबह जल्दी नहीं उठ सकतीं।
हर स्टार की अपनी आदत होती है। मसलन अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठने में यकीन रखते हैं और रात को जल्दी सो जाते हैं। मगर करीना कपूर को सुबह जल्दी उठने से एलर्जी है। करीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वो अर्ली बर्ड फ्रेज में बिल्कुल यकीन नहीं करतीं और किसी के लिए भी सुबह की नींद से कांप्रोमाइज नहीं कर सकतीं। इसीलिए सुबह के वक़्त बेबो को किये गए कॉल्स मिस्ड ही रहते हैं, क्योंकि वो सुबह कभी भी फोन उठाना पसंद नहीं करती हैं।
नागार्जुन ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, मृणाल-ऋचा पर फिल्माया गया हॉट सीन
बेबो के करीबी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे जानते हैं कि बेबो को यह बात पसंद नहीं तो वे उन्हें सुबह के वक़्त फोन ही नहीं करते। हालांकि कई बार बेबो को इस बात की तकलीफ भी होती है। वो जरूरी कॉल भी मिस कर देती हैं।
सलमान खान को अभी तक भुला नहीं पाईं कटरीना कैफ, ये रहा सबूत
बेबो के मुताबिक सुबह ना उठने की आदत की वजह से ही उन्हें स्कूल जाने से भी चिढ़ थी। वैसे करीना को ऐसी एक्ट्रेस माना जाता है जो अपना काम आराम से करती हैं। किसी हड़बड़ी में नहीं रहतीं।

