विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर को ऐसी सलाह मिलते ही आता है बहुत जोर का गुस्सा !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 15 Dec 2016 03:51 PM (IST)

करीना ने तो एक बार फिर साफ़ साफ़ कहा है कि वो बच्चे के जन्म के एक महीने बाद ही काम करना शुरू कर देंगी। करीना को फिल्म वीरे दी वेडिंग में काम करना है।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर खान उनकी प्रेग्नेंसी को ' नेशनल इश्यू ' जैसा बनाये जाने से तो पहले ही खफ़ा थी लेकिन आजकल उनको इस बात पर तब बहुत गुस्सा आता है जब कोई उन्हें आने वाले बच्चे की देखभाल को लेकर तरह तरह की सलाह देता है।

बेबो , इस महीने की 20 तारीख़ के आसपास 'बेबी' एक्सपेक्ट कर रहीं हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान बिन मांगी सलाहों से तंग आ गई हैं। एक बातचीत में करीना ने कहा " बड़ा गुस्सा आता है जब लोग बड़े ही अधिकार के साथ सलाह देने लगते हैं कि अब मेरी लाईफ कैसे बदलने वाली है। भारी ज्ञान दिए जाते हैं कि नैतिक रूप से क्या सही है क्या गलत। मैंने कभी किसी से कोई सलाह तक नहीं मांगी है। ना तो मैंने और सैफ ने बच्चे का नाम सोचा है और ना ही कोई बेबी शॉपिंग की है।" करीना ने कहा कि हमने तो कभी बैठ कर ये भी नहीं सोचा कि इन नौ महीनों के भीतर हम क्या करेंगे। सैफ ने सिर्फ उनसे अपना ख्याल रखने को कहा और उनकी इस बात को माना कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो काम करती रहेंगी।

2016 के इन्टरनेट सर्च में सुल्तान और सोनम गुप्ता का जलवा, दिशा पटानी सरप्राइज

इतना ही नहीं करीना ने तो एक बार फिर साफ़ साफ़ कहा है कि वो बच्चे के जन्म के एक महीने बाद ही काम करना शुरू कर देंगी। करीना को फिल्म वीरे दी वेडिंग में काम करना है , जो उनकी प्रेग्नेंसी के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।