विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने अर्जून कपूर के लिए तोड़ा पति सैफ का 'नो किसिंग पॉलिसी'

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 14 Feb 2016 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2016 05:56 AM (IST)

करीना ने अपने पति सैफ के साथ शादी के बाद एक 'नो किसिंग पॉलिसी' की थी, लेकिन फिल्म 'की एंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करीना कपूर और सैफ अली खान बाॅलीवुड के बेहद हाॅट कपल में से एक हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की करीना ने अपने पति सैफ के साथ शादी के बाद एक 'नो किसिंग पॉलिसी' की थी, जिसके तहत पति-पत्नी ने तय किया था कि दोनों आॅन- स्क्रीन दूसरे एक्टर्स के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे, लेकिन अर्जुन कपूर के लिए करीना ने पति के साथ किए इस वादे को तोड़ दिया।

देखें, बाॅलीवुड के ये सितारे कैसे मना रहे हैं वेलेंटाइन-डे को बेहद खास !

जी हां, सही सुना आपने करीना अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' के एक सीन में अर्जुन को किस करती नजर आएंगी। यकीन नहीं होता तो आप ही देख लिजिए इस पोस्टर को जिसमें दोनों लिप किस करते नजर आ रहे हैं।

करीना, वाकई ये ताज्जुब की बात है कि आपने अपने शौहर सैफ के साथ शादी के बाद की गई इस पाॅलिसी को आखिर कैसे तोड़ दिया? हालांकि कुछ लोगों मानना है कि ये किसिंग सीन फिल्म के पोस्टर के लिए मॉर्फ या एडिट किया गया है! ऐसी तस्वीरें फोटोशॉप में आसानी से तैयार की जा सकती हैं। हो सकता है कि ये उसी का कमाल हो।

फिल्म की कहानी अर्जुन और करीना के बीच हुए एक मैरिज एग्रीमेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पति घर संभालता है और पत्नी ऑफिस का काम करती है। हाल ही में फिल्म में दोनों का लुक सामने आया था, जिसमें अर्जुन किचन में खाना बनाते नजर आ रहे थे तो करीना आॅफिशियल सूट में अपने बाॅस से हाथ मिलाती दिखाई दे रही थीं।

हुस्न की मल्किला मधुबाला क्यों रही पहले प्यार में नाकाम!

1 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में अमिताभ और जया बच्चन भी नजर आएंगे, तो इंतजार किजिए 15 फरवरी का जब फिल्म का ट्रेलर होगा रिलीज।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।