विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजहरुद्दीन की बायोपिक में संगीत बिजलानी बनेंगी करीना?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 13 Dec 2014 11:34 AM (IST)

चर्चा है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक में संगीता बिजलानी का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। एकता कपूर निर्मित फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका इमरान हाशमी निभा रहे हैं। यह भी खबर है कि उन्होंने इस पूर्व भारतीय कप्तान के

News Article Hero Image

मुंबई। चर्चा है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक में संगीता बिजलानी का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। संगीता अजहरुद्दीन की एक्स वाइफ हैं। एकता कपूर निर्मित फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका इमरान हाशमी निभा रहे हैं।

यह भी खबर है कि उन्होंने इस पूर्व भारतीय कप्तान के अंडर में क्रिकेट ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि बेबो जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने वाली हैं और अगर उन्हें यह पसंद आ जाती है तो वे बिजलानी का किरदार निभाएंगी। संगीता और अजहरुद्दीन ने 1996 में शादी रचाई थी लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए।

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः हॉकी के जादूगर ध्यानचंद पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

पढ़ेंः कपिल देव के किरदार में नज़र आएंगे रणदीप हुड्डा?