यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर के किरदार का खुलासा
करीना कपूर के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से एक सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' है, जो रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है। इसके बाद उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' आने वाली

नई दिल्ली। करीना कपूर के फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से एक सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' है, जो रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है। इसके बाद उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' आने वाली है, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी हैं।
'फुकरे' की हीरोइन ने अश्लील कमेंट करने वाले के उड़ाए होश
खैर, बात सिर्फ करीना कपूर की करते हैं। चलिए बताते हैं कि उनकी इन दोनों फिल्मों में क्या अंतर है। 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर देखकर तो आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि इसमें करीना कपूर एक टिपिकल हीरोइन के किरदार में हैं, मगर 'उड़ता पंजाब' में उनका किरदार इससे बिल्कुल अलग है।
गोविंदा की बेटी टीना ने सलमान का सच लाया सामने
जी हां, इस फिल्म में वह क्या बनी हैं, इसका खुलासा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, करीना कपूर एक बार फिर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म पंजाब के ड्रग कल्चर पर बेस्ड है। हालांकि करीना कपूर के किरदार के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चला है।
क्या फिर से करीब आ गए हैं कोंकणा और रणवीर?
बस इतनी ही जानकारी मिली है कि वह फिल्म 'क्योंकि' और 'कमबख्त इश्क' और 'थ्री इडियट्स' के बाद एक बार फिर इस फिल्म में डॉक्टर बनी हैं। हालांकि इन किरदारों में कोई और समानता नहीं है। इसमें शाहिद कपूर के साथ ही आलिया भट्ट भी हैं, जिनके किरदार के बारे में कुछ समय पहले खुलासा हुआ था कि वह इसमें एक ड्रग एडिक्ट बनी हैं।

