विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर ने खोल दी हीरोइनों के घने-लंबे बालों की पोल!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2016 08:22 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:33 PM (IST)

को-एक्ट्रेसेज के बालों के बारे में सवाल पूछने पर करीना ने जहां मजाक का सहारा लिया, वहीं एक्टर्स के बारे में पूछने पर बेबो को बिल्कुल सोचना नहीं पड़ा।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर वैसे तो गॉसिप नहीं करतीं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है, जिससे बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेसेज की पोल खुल जाएगी।

करीना कितनी बिंदास हैं, ये सब जानते हैं। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो खुलकर घूम रही हैं, और इवेंट्स में भी शामिल हो रही हैं। बेबो की यही बेबाकी एक इवेंट में सामने आई, जब उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बालों को लेकर मजेदार जवाब दिया। बेबो से पूछा गया- किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाल सबसे अच्छे हैं। इस पर करीना ने तपाक से कहा- अब मुझे सोचना पड़ेगा। बहुत सारी एक्ट्रेसेज एक्सटेंशन लगाती हैं, आप लोगों को क्या पता। मुझसे पूछो। करीना का ये जवाब भले ही मजाकिया हो, लेकिन इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है, और करीना कह रही हैं, तो ना मानने की कोई गुंजाइश भी नहीं।

कृति सनोन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

को-एक्ट्रेसेज के बालों के बारे में सवाल पूछने पर करीना ने जहां मजाक का सहारा लिया, वहीं एक्टर्स के बारे में पूछने पर बेबो को बिल्कुल सोचना नहीं पड़ा। करीना के मुताबिक इंडस्ट्री में शाह रूख खान के बाल सबसे अच्छे हैं। वैसे हमें लगा था, कि करीना अपने मियां सैफ अली खान के नाम लेंगी। पर शायद यही बेबो का अंदाज है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।