विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने गंदा इशारा करते हुए क्‍यों दिखाई मिडल फिंगर?

By rohit guptaEdited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 10:21 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2014 10:26 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के खाते में बॉलीवुड की एक और फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ जुड़ गई है। इस फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के खाते में बॉलीवुड की एक और फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ जुड़ गई है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक लेखक का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म में लेखक सैफू की कई गर्लफ्रेंड्स होंगी। इस सूची में बेबो करीना कपूर का नाम भी है।

हालांकि बेबो का किरदार बहुत छोटा है लेकिन इसे अहम माना जा रहा है। फिल्म के एक सीन में बेबो सैफ के कंधों पर हाथ रख अपने ‘मिडल फिंगर’ दिखा रही हैं। इसे देख कर यह तो कहा जाने लगा है कि फिल्म में दर्शकों को मसाला तो जरूर मिलेगा।

निर्देशक डी.के कृष्णा की इस रोमांटिक फिल्म में असल ज़िंदगी में विवाहित सैफ और करीना एक दूसरे से तलाक लेंगे। वो बताते हैं कि ‘तलाक लेते वक्त करीना सैफ को मिडल फिंगर दिखाती है।’ हालांकि उन्हें चिंता इस बात की भी है कि ‘कहीं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड इस सीन पर कोई आपत्ति न जता दे?’

करीना कपूर के अलावा इस फिल्म में प्रीति जिंटा, गोविंदा, रणवीर शौरी भी नज़र आएंगे। यह फिल्म 21 नवम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

पढ़ें: खुल गई करीना कपूर की जनरल नॉलेज की पोल

पढ़ें: सैफ ने इलियाना को कपड़े उतारने के लिए कहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।