विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ को वो 'खुशी' अभी नहीं देंगी करीना

By Edited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2014 09:10 AM (IST)

लगता है पटौदी खानदान में बच्चे की किलकारियां गूंजने में अभी काफी वक्त लगेगा। ऐसा हम नहीं, बल्कि खानदान की बहू करीना कपूर खान खुद कह रही हैं। जी हां कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है पटौदी खानदान में बच्चे की किलकारियां गूंजने में अभी काफी वक्त लगेगा। ऐसा हम नहीं, बल्कि खानदान की बहू करीना कपूर खान खुद कह रही हैं। जी हां करीना ने साफ कर दिया कि वे अगले कुछ साल तक छोटे नवाब को पिता बनने की खुशी नहीं दे सकती हैं। करीना ने पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आ रही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को बकवास बताया है।

पढ़ें : ऐसा ही चलता रहा तो शुद्धि में करीना नहीं करेंगी काम

करीना ने कहा कि वे अगले कुछ सालों तक इसके बारे में सोचना नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल मां बनने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे पहले से ही सैफ के बच्चों की मां हैं। सैफ को उनकी पहली पत्नी अमृता से दो बच्चे हैं। इसलिए फिलहाल वे जल्दबाजी में नहीं हैं।

दरअसल, इन दिनों वे किसी इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जा रही हैं। चर्चाएं तेज हो गई थीं कि वे शायद मां बनने वाली हैं, इसलिए वे कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर रही हैं। लेकिन बेबो ने सारे कयास पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि वे जब किसी अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म नहीं करती हैं तो वहां नहीं जाती हैं। उन्हें किसी भी कार्यक्रम में जाने के लिए पैसे मिलते हैं। सैफ और करीना की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर