विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना ने कर दी घोषणा, पहली फिल्म कौन सी होगी तैमूर की

By Rahul soniEdited By:
Updated: Wed, 28 Jun 2017 03:50 PM (IST)

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान भी तैमूर के भविष्य में फिल्मों में आने के आसार दिखाये थे।

करीना ने कर दी घोषणा, पहली फिल्म कौन सी होगी तैमूर की
करीना ने कर दी घोषणा, पहली फिल्म कौन सी होगी तैमूर की

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करीना कपूर खान अपने बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बातें भी बिंदास अंदाज़ में ही रख देती हैं। अब ऐसे में वह परवाह नहीं करतीं, कि कोई क्या सोच रहा है क्या नहीं। यही वजह है कि

हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में जब करीना से तैमूर के बारे में बातचीत की गयी, तो उन्होंने मजाक-मजाक में ही यह बात कह डाली कि उन्होंने हाल ही में करण जौहर से बातचीत की है। उन्होंने अपने दोस्त करण से क्या बात की है, यह बात सुन कर आप भी चौंक जायेंगे। करीना ने इस इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने करण से कहा है कि जब वह स्टूडेंट आॅफ द ईयर 10 बनायेंगे, उस वक्त के लिए कास्टिंग अभी से कर लें। करीना ने इस पर एक दिलचस्प जवाब यह भी दिया है कि करण के भी दो बच्चे रुही और यश हैं और उनका बेटा तैमूर। इन तीनों की कास्टिंग करण चाहें तो अपनी स्टूडेंट आॅफ द ईयर के 10वें सीक्वल में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Exclusive: एक मिनिट तीन सेकेंड तक शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना के साथ हुआ ऐसा कुछ

अब भले ही करीना ने यह बातें मजाक में कही हो, लेकिन अगर वाकई ऐसा होता है तो कितनी दिलचस्प फिल्म होगी। कल्पना कीजिए करण की बेटी रुही आलिया की तरह ही राधा-राधा पर जब धमाल मचायेगी। अब वाकई करीना का यह सपना करण जौहर पूरा करते हैं या नहीं। इस सवाल का जवाब तलाशने में तो अभी काफी वक्त लगेगा। चूंकि अभी करीना के बेटे तैमूर भी छोटे हैं और करण जौहर के बच्चे रुही और यश भी छोटे ही हैं। बताते चलें कि रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान भी तैमूर के भविष्य में फिल्मों में आने के आसार दिखाये थे।