विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद के खिलाफ करीना कपूर को बनाया हथियार

By rohit guptaEdited By:
Published: Thu, 08 Jan 2015 10:00 AM (IST)

विश्‍व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी ने मुस्लिम युवकों से शादी करने वाली हिंदू लड़कियों को फिर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी ने मुस्लिम युवकों से शादी करने वाली हिंदू लड़कियों को फिर से हिंदू धर्म में वापस लाने का अभियान शुरू किया है। विहिप ने कहा कि लव जेहाद को भी घर वापसी अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। लव जेहाद के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए विहिप ने एक्ट्रेस करीना कपूर को अपना हथियार बनाया है।

'लव जेहाद' में नहीं, 'प्यार' में विश्वास करती हूं - करीना कपूर

विहिप ने हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को शुरू करने की कोशिश की है। इसके लिए करीना की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। हिमाचल प्रदेश विहिप के मुखपत्र हिमालय ध्वनि के संपादकीय में लव जेहाद और धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण को मुद्दा बनाया गया है। विहिप ने लव जेहाद के खिलाफ अपने मुखपत्र के कवर पेज पर आधे बुर्के में करीना की तस्वीर छापी है।

पढ़ें: भाजपा में शामिल हुईं महाभारत की द्रौपदी

करीना की तस्वीर से विहिप का यह मुखपत्र विवादित बन गया है। विहिप के मुखपत्र के कवर पर करीना कपूर की तस्वीर छापे जाने के सवाल पर पत्रिका की संपादक एवं विहिप की महिला विंग, दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल ने कहा कि करीना सेलिब्रिटी हैं इसलिए उनकी तस्वीर छापी है। युवा उनसे प्रेरित होते हैं, वे सोचते हैं जब ये ऐसा कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं। गौरतलब है कि करीना ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी।

ठुकराल ने बताया कि मुस्लिमों में शादी करने वाली 16 हिंदू महिलाओं ने घर वापसी के लिए संपर्क किया था। इनमें से दो का पुर्नधर्मपरिवर्तन हो चुका है और एक की दोबारा शादी भी करा दी गई है। पत्रिका के संपादकीय में लिखा है कि लव जेहाद और धर्मांतरण पर काफी चर्चा हो चुकी है। धर्मांतरण के कारण राष्ट्र बंटा और पाकिस्तान बना। संपादकीय में सवाल किया गया कि अगर एक लड़की लव जेहाद में फंस जाती है, गलती से मुस्लिम बन जाती है और अब वह अपने मूल धर्म में वापस आना चाहती है तो क्या यह उसका अधिकार नहीं है?

'पीके' के बाद अब 'बजरंगी भाईजान' का विरोध शुरू

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मतांतरण और बढ़ते लव जेहाद का मामल बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि 'दुर्गा वाहिनी 3000 गांवों में जाएगी। वाहिनी प्रदेश सरकार को बड़े पैमाने पर चल रहे लव जेहाद के बारे में आगाह कर चुकी है। हम इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएंगे। हमने इस मामले में हाल ही में मध्य प्रदेश में एक सम्मेलन किया था और मार्च की शुरुआत में दिल्ली में सम्मेलन करेंगे।'

करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा, अभी मां बनना नहीं चाहती बेबो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।