विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 साल बाद इन्हें साथ लाएगी 'चुटकी'

By Edited By:
Updated: Fri, 14 Feb 2014 02:51 PM (IST)

नब्बे के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा चुकी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी 14 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएगी, लेकिन उनकी ये वापसी फिल्मों में नहीं टीवी पर होगी। उनको साथ लाने वाले और कोई नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। नब्बे के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा चुकी गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी 14 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएगी, लेकिन उनकी ये वापसी फिल्मों में नहीं टीवी पर होगी। उनको साथ लाने वाले और कोई नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं।

पढ़ें : जानिए करिश्मा कपूर का ये राज

गोविंदा और करिश्मा कपूर को साल 2000 में फिल्म 'शिकारी' में आखिरी बार साथ देखा गया था। अब यह जोड़ी सुनील ग्रोवर के शो 'मैड इन इंडिया' में नजर आएगी। मनीष पॉल ने कहा, 'उनका इंटरव्यू करना शानदार रहा। मैं उनके गानों पर नाचते हुए बड़ा हुआ हूं। इसलिए उनके साथ स्टेज शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। गोविंदा को तो मैंने जो बोला उन्होंने किया। वहीं, करिश्मा से जब मैंने हीरो नंबर वन के गाने सोना कितना सोना है पर साथ डांस करने की गुजारिश की तो वे भी मान गईं। यह शाम मेरे लिए शानदार थी। मैं सोचता हूं कि के नाम से शुरू होने वाली महिलाएं मुझे पसंद आती है- किरण खेर,करिश्मा,कट्रीना कैफ और करीना कपूर भी।'

पढ़ें : अब साथ नहीं दिखेगी ये जोड़ी

इस बारे में गोविंदा का कहना है कि, 'मैं करिश्मा से ढाई साल पहले कोलकाता एअरपोर्ट पर मिला था। 14 साल बाद उनके साथ स्क्रीन सांझा करके पुरानी कई सारी यादें ताजा हो गई। वे अब ज्यादा मैच्योर और खूबसूरत हो गई हैं। वे हमेशा से अपने काम के प्रति गंभीर थीं। हमने शो पर हसीना मान जाएगी फिल्म के व्हाट इज मोबाइल नंबर पर डांस किया।

(नई दुनिया)