विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचपन में इतनी क्‍यूट दिखती थीं करीना, यकीन ना हो तो देख लें तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 22 Sep 2016 06:34 AM (IST)

आज करीना कपूर का 36वां बर्थडे है। वो बचपन में बेहद क्‍यूट दिखती थीं और अगर यकीन नहीं होता तो ये तस्‍वीरें देख लीजिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मगर बचपन में वो भी बहुत क्यूट दिखती थीं। अगर यकीन नहीं होता तो ये रही तस्वीर जिसे उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बर्थडे के मौके पर शेयर किया है। आज करीना का 36वां बर्थडे है, जिसे वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मना रही हैं। इस मौके पर करिश्मा ने यह बेेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'सिस्टर सिस्टर'। वाकई में इस तस्वीर में करीना बहुत ही क्यूट लग रही हैं। वैसे करिश्मा भी कुछ कम नहीं लग रही हैं और दोनों के बीच झलक रहे प्यार के तो क्या कहने।

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' ने इस क्यूट तरीके से करीना को किया बर्थडे विश

पता है इस बार का बर्थडे करीना कपूर के लिए क्यों है और भी ज्यादा खास?

वैसे करीना के बर्थडे पर आपके लिए और भी तस्वीरें हाजिर हैं, जो उनके बचपन से आपको रूबरू कराएंगी। वो दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

फिलहाल करीना इस अवस्था में भी शूटिंग को तैयार हैं। अगले महीने से उनकी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि कुछ महीने के ब्रेक के बाद वो वापस इस फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी।

वहीं सुनने में आया है कि करिश्मा भी बॉलीवुड में वापसी करने की तैयारियां कर रही हैं। हाल ही में उनका संजय कपूर से आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। अब वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।

करीना के लिए इस बार का बर्थडे बेहद खास है, क्योंकि वो प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने खुद यह बात स्वीकार की है। हालांकि प्रेग्नेंट होने की वजह से करीना द्वारा कोई पार्टी आयोजित करने की योजना नहीं है। वो सिर्फ आराम करना चाहती हैं।

करीना के बर्थडे पर कामना करते हैं उनका आने वाला बच्चा उनकी जिंदगी हर खुशियां लेकर आए और वो यूं ही हमेशा खिलखिलाती रहें।