विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सुबह चार बजे उठ कर इन्हें फोन करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 02:44 PM (IST)

फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है। और ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

Exclusive: सुबह चार बजे उठ कर इन्हें फोन करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
Exclusive: सुबह चार बजे उठ कर इन्हें फोन करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन को अगर सुबह चार बजे उठ कर किसी को फोन करना हो तो वो सिर्फ परेश रावल को ही फोन करना पसंद करेंगे। बता दें कि कार्तिक इन दिनों परेश रावल के साथ फिल्म गेस्ट इन लंदन में काम कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें सुबह 4 बजे किसी को फोन करना हो तो वो किसे पसंद करेंगे। इस दौरान ये समझा जा रहा था कि वो किसी महिला मित्र का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने अपने को-स्टार परेश रावल का नाम लिया। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि वह परेश रावल की सलाह और उनकी राय को बहुत गंभीरता से लेते हैं । कार्तिक आर्यन कहते हैं "मैं फिल्म इंडस्ट्री में परेश रावल के बहुत करीब हूं । फिल्म इंडस्ट्री में वह उन कुछ लोगों में हैं, जो वाकई में किसी की मदद करना चाहते है। मैंने फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में उनके साथ काम करने के दौरान बहुत कुछ सीखा है। अब फिल्म पूरी हो चुकी है लेकिन अब भी कोई दिक्कत होती है तो सलाह लेने के लिए उन्हें फोन कर लेता हूं।"

यह भी पढ़ें:Box Office:क्या ट्यूबलाइट से सलमान बना पाएंगे इतिहास, कमाई की ये है भविष्यवाणी 

 

फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है। और ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।