विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मशहूर कथक डांसर सितारा देवी का निधन

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 25 Nov 2014 08:51 AM (IST)

मशहूर कत्थक डांसर सितारा देवी की बीती देर रात निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। 94 साल की सितारा दो दिनों से वेंटिलेटर पर थी। उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर कत्थक डांसर सितारा देवी का बीती देर रात निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। 94 साल की सितारा दो दिनों से वेंटिलेटर पर थी। उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विदेश में रह रहे उनके बेटे के वापस आने के बाद गुरूवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

60 दशक से भी ज्यादा समय तक एक प्रतिष्ठित डांसर रही सितारा देवी ही थी जो इस विधा को बॉलीवुड में लेकर आईं। 1973 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्होंने ये इसे ये कहते हुए ठुकरा दिया था कि इस जगत में उनका योगदान बहुत बड़ा है और वो भारत रत्न से कम की उम्मीद नहीं रखती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके सितारा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ेंः अच्छी इमेज के लिए मीडिया को पैसे नहीं देताः विधु विनोद चोपड़ा

पढ़ेंः बॉलीवुड में बिकनी का चलन है पुराना