विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो रणबीर से मिलने यहां भी पहुंच गईं कट्रीना

By Edited By:
Updated: Fri, 07 Mar 2014 11:57 AM (IST)

लगता है बॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। हम बात कर रहे हैं बी टाउन की खास जोड़ी रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की। दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं और इसकी पहल कैट ने की है।

News Article Hero Image

मुंबई (गौरव दुबे)। लगता है बॉलीवुड की इस चर्चित जोड़ी के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। हम बात कर रहे हैं बी टाउन की खास जोड़ी रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की। दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं और इसकी पहल कैट ने की है। कैट रणबीर के साथ वक्त बिताने के लिए श्रीलंका पहुंच गई।

पढ़ें : रणबीर और कट्रीना का सीक्रेट हॉलीडे प्लान

सूत्रों ने बताया कि रणबीर श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं और कट्रीना उनसे मिलने वहां तक पहुंच गई हैं। इधर, कट्रीना और रितिक की फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग भी जोरों पर है, रितिक शूटिंग कर रहे हैं और शूटिंग के बीच कैट ने रणबीर के लिए वक्त निकाला।

पढ़ें : कट्रीना की खबरों के लिए क्लिक करें

सूत्रों ने बताया कि कैट एक मार्च को दिल्ली से कोलंबो के लिए रवाना हुई और चार मार्च को वापस दिल्ली आ गईं। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच शादी के मुद्दे को लेकर अनबन की खबर थी, लेकिन ये सब सुनने के बाद लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।