विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-कट्रीना की 'अजब प्रेम की गजब कहानी'

By Edited By:
Updated: Thu, 25 Jul 2013 03:02 PM (IST)

आज कल कट्रीना और रणबीर कपूर की खूब जम रही है। अब ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और ये तो पता नहीं, लेकिन ये दोनों हर जगह एक साथ जरूर नजर आ रहे हैं। दोनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज कल कट्रीना और रणबीर कपूर की खूब जम रही है। अब ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और ये तो पता नहीं, लेकिन ये दोनों हर जगह एक साथ जरूर नजर आ रहे हैं। पर दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों के किस्से आम हो चले हैं। दोनों को हाल में श्रीलंका के एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। ये दोनों फिल्म बॉम्बे वेल्वेट की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। इससे पहले दोनों स्पेन में साथ छुंट्टी बिताते और मौज-मस्ती करते भी दिखाई दिए। खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों के परिवारों के बीच दोनों के रिश्तों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है और इसे अटूट बंधन में बांधने के बारे में भी सोचा जा रहा है।

तस्वीरों में देखें: रणबीर और कट्रीना की ये जवानी है दिवानी

एयरपोर्ट पर ही नहीं दोनों को यहां के एक कॉफी शॉप में भी साथ देखा गया। दोनों एक साथ गरमागरम कॉफी की चुस्कियां ले रहे थे। अब इन दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है ये तो उनका दिल ही जाने। पर लोगों की जुबां पर इन दोनों की अजब प्रेम की गजब कहानी जरूर चढ़ने लगी है।

ऐसा पहली दफा नहीं है कि रणबीर और कट्रीना को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी कई बार ये जोड़ी एक दूसरे के साथ वक्त बिताते देखे गए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों को थिएटर में फिल्म का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। इन्हें देखकर भीड़ जमा हुई तो खुद को वहां से निकालने के लिए उन्होंने लुटेरा के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी को बुलाया। इसके पहले रणबीर ने कट्रीना के साथ उनके बर्थडे की शाम को साउथ मुंबई के एक लग्जरी होटल में भी दिखाई दिए थे। यही नहीं, बर्थडे वाले दिन रणबीर ने कट्रीना को घर से पिक किया और देर रात मस्ती करने के बाद उन्हें घर तक छोड़ा भी।

इसके पहले यह कपल स्पेन में भी फुर्सत के पल साथ बिताते दिखाई दिया था। यही नहीं, स्पेन में दोनों सीबीच में स्विम सूट में लहरों का मजा लेते हुए कैमरे में कैद किए गए।

इससे पहले दोनों ने एक रात बांद्रा में रिक्शा ड्राइव भी ली। रणबीर और कट्रीना के बीच इतने करीबी रिश्ते को क्या कहा जाए। ये प्यार है या गहरी दोस्ती। दोनों आजकल सुख-दुख बांटते दिख रहे हैं। ऐसे में लोग तो कुछ न कुछ तो बोलेंगे ही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर