विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना कैफ ने रणबीर कपूर से अनबन और ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्‍पी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 01 Jun 2016 10:14 AM (IST)

कट्रीना कैफ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर चुप्‍पी तोड़ी। इस दौरान उन्‍होंने इशारों ही इशारों में रणबीर कपूर से ब्रेकअप और अनबन की खबरों पर भी जवाब दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर की राहें अब अलग हो गई हैं। इस साल जनवरी में इनका फाइनली ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप पर अभी तक कट्रीना और रणबीर ने खुलकर बात नहीं की है। अभी तक ये भी साफ नहीं हुआ है कि आखिर क्यों इनका ब्रेकअप हुआ? इस बीच खबरें आईं कि रणबीर और कट्रीना के बीच फिल्म 'जग्गा जासूस' के सेट पर बिल्कुल बातचीत नहीं हो रही है।

'जग्गा जासूस' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। कट्रीना और रणबीर मुंबई पहुंच चुके हैं। यहां आकर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कट्रीना ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए।

'बालिका वधू' ने हासिल किया ये मुकाम, लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम

कट्रीना से जब पूछा गया कि वह लव लाइफ के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं करती हैं, तो उन्होंने कहा, 'लोग आपस में कई बातें करते हैं। इनका विषय अलग-अलग होता है। मेरे बारे में भी बातें होती हैं। लेकिन वो उसी रूप में मुझ तक नहीं पहुंचतीं, जैसी कही जाती हैं।'

रणबीर से ब्रेकअप के बाद कट्रीना काफी बदल गई हैं। कट्रीना ने बताया, 'मुझे लगता है कि अब मैं किसी से भी राह चलते हुए दोस्ती नहीं कर पाऊंगी। किसी से भी बहुत ज्यादा अटैच या डिपेंड नहीं हो पाऊंगी। यह एक फिल्म इंडस्ट्री है। यह काम करने की जगह है, लेकिन कई बार हम यहां पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स कर देते हैं।'

कट्रीना की इस बात से पता लगता है कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद वो टूट गई हैं। उनका दोस्ती और प्यार से विश्वास उठ गया है। हालांकि कहते हैं कि समय हर जख्म को भर देता है। कट्रीना भी गुजरते वक्त के साथ ब्रेकअप का गम भुला देंगी।