विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर को शादी के लिए कट्रीना ने कहा,'ना'

By Edited By:
Updated: Fri, 03 Jan 2014 03:16 PM (IST)

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। ये बात और है कि दोनों इस खुले आम अपने प्यार के इजहार से बचते आए हैं। इधर, रणबीर की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। ये बात और है कि दोनों इस खुले आम अपने प्यार के इजहार से बचते आए हैं। इधर, रणबीर की ओर से हालिया एक इंटरव्यू से ये साफ पता चलता है कि वे अब इस रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं, लेकिन लगता है कैट अभी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।

जी हां चर्चा है कि कट्रीना कैफ ने रणबीर के शादी के प्रपोजल को ठुकराया दिया है। उन्होंने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए इस बात का फैसला लिया है। ऐसा लगता है कि अब रणबीर को और इंतजार करना पड़ेगा।

सूत्रों ने बताया कि कट्रीना अभी फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने रणबीर के प्यार को स्वीकार नहीं किया है।

पढ़ें : इधर इनकार, उधर रणबीर संग क्रिसमस मनाने चलीं कट्रीना

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने पहले ही कहा था कि वे 28 साल के होते ही शादी कर लेंगे और वैसे भी वे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। इससे पहले उन्होंने कई बार कहा कि कैट उनके लिए खास हैं। हालांकि कैट हमेशा ही इस रिश्ते के अंजाम से बचती आईं हैं। रणबीर और कट्रीना की शादी की खबरें कुछ ज्यादा तेज तब से हुईं जब करीना कपूर खान ने एक चैट शो में कैट को भाभी बुलाया था। हालांकि कैट इन बातों को मजाक कहा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर