विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरीना की खरी खरी: रणबीर को पहले ही बता दिया था ये फिल्म नहीं चलेगी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 09 Jul 2017 09:04 AM (IST)

अनुराग बासु के निर्देशन में बनी जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज़ होगी। एक बेटे को ढूंढने की इस कहानी में करीब दो दर्जन गाने हैं।

कटरीना की खरी खरी: रणबीर को पहले ही बता दिया था ये फिल्म नहीं चलेगी
कटरीना की खरी खरी: रणबीर को पहले ही बता दिया था ये फिल्म नहीं चलेगी

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई।(Exclusive) कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच अब भले ही लव रिलेशनशिप का अंत हो गया हो लेकिन फिर भी कटरीना हमेशा रणबीर को अच्छा दोस्त बताती हैं और अपने दिल की खरी खरी कह देती हैं।

मुंबई में गुरूवार को फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन के दौरान एक बातचीत में कटरीना ने बताया कि उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म रॉकेट सिंह -सेल्समैन ऑफ़ द ईयर देखने के बाद रणबीर कपूर को फोन किया था और बताया कि उनकी ये फिल्म नहीं चलेगी। हालांकि कटरीना ने ये नहीं बताया कि उस फिल्म में ऐसा क्या ख़राब था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा कहा। रणबीर, फिल्म जग्गा जासूस के निर्माता भी हैं। एक सवाल के जवाब में कटरीना ने कहा कि रणबीर ने निर्माता के तौर पर इस फिल्म में कुछ भी नही किया है। हम फ़िल्म के सेट पर कुछ नया करने और सीखने की मंशा से ही हमेशा आते थे। हालांकि इसके पीछे कटरीना कैफ की रणबीर कपूर से कोई नाराजगी नहीं दिखी। उन्होंने रणबीर की तरफ इशारा करते हुआ कहा कि ये मेरा बेस्ट फ्रेंड है।

यह भी पढ़ें:अगले महीने से ये खिलाड़ी शुरू करेगा नया खेल, गोल्ड मेडल तो पक्का है

अनुराग बासु के निर्देशन में बनी जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज़ होगी। एक बेटे को ढूंढने की इस कहानी में करीब दो दर्जन गाने हैं।