यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कट्रीना हो गई हैं लापता, सोशल मीडिया पर फैंस परेशान!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ आज ट्विटर पर ट्रेंड बन गई हैं और वजह है उनका अचानक लापता हो जाना। आज सुबह से ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है #KatrinaMissing यानि कट्रीना गायब हैं। दरअसल आज सुबह से न ही कट्रीना का फोन मिल रहा है और न ही उनके मैनेजर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ आज ट्विटर पर ट्रेंड बन गई हैं और वजह है उनका अचानक लापता हो जाना। आज सुबह से ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है #KatrinaMissing यानि कट्रीना गायब हैं।
नौ करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों पर शिल्पा शेट्टी भड़की
दरअसल आज सुबह से न ही कट्रीना का फोन मिल रहा है और न ही उनके मैनेजर का। अब दोनों कहां गायब हो गए हैं, ये तो कट्रीना ही जानें।
अब कट्रीना के फैंस उनको लेकर वाकई परेशान हैं और उन्हें लेकर कई अटकलें भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये कुछ नहीं, महज एक पब्लिसिटी स्टंट है तो कुछ लोग इसपर चुटकियां लेते हुए इसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लापता होने से भी जोड़ रहे हैं।
