विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रानी झांसी को लेकर फंसी कंगना रनौत, केतन मेहता ने भेजी लीगल नोटिस

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 19 May 2017 01:06 PM (IST)

अभी हाल ही में वाराणसी में मणिकर्णिका का पोस्टर लॉन्च करने गई कंगना ने जागरण डॉट कॉम को बताया था ...और पढ़ें

रानी झांसी को लेकर फंसी कंगना रनौत, केतन मेहता ने भेजी लीगल नोटिस
रानी झांसी को लेकर फंसी कंगना रनौत, केतन मेहता ने भेजी लीगल नोटिस

मुंबई। कंगना रनौत का नाम आये दिन विवादों से जुड़ जाता है। एक बार फिर ऐसा हुआ है झांसी की रानी पर बन रही फिल्म को लेकर। इस बार केतन मेहता ने कंगना पर कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

आपको बता दें कि कंगना इन दिनों फिल्म मणिकर्णिका में काम कर रही हैं , जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर है। केतन मेहता भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं और अब उन्होंने कंगना पर उनके प्रोजेक्ट को हाईजैक करने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस भेजी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केतन ' रानी ऑफ़ झांसी - द वारियर क़्वीन ' के नाम से बनने वाली फिल्म पर दस साल से काम कर रहे थे। केतन के मुताबिक साल 2015 से इस फिल्म के लिए उनकी कंगना से बात चल रही थी और उन्होंने अपने कई रिसर्च मटेरियल और स्क्रिप्ट भी कंगना के साथ शेयर की थी।

यह भी पढ़ें:करण की किताब में लिखी बातों से रिश्तेदार हुए नाराज़

अभी हाल ही में वाराणसी में मणिकर्णिका का पोस्टर लॉन्च करने गई कंगना ने जागरण डॉट कॉम को बताया था "केतन मेहता अंग्रेजी में फिल्म बना रहे हैं। ये हिंदी में है। दोनों मुझे ऑफर हुई थीं लेकिन मुझे लगा कि रानी झांसी का इतिहास हम भारत के लिए लिए ज़्यादा जरुरी है फिर वो चाहे जहां हो , न कि विदेशी लोगों के लिए। इसी कारण मैंने केतन मेहता की जगह ये फिल्म में काम करना उचित समझा। " केतन के अनुसार उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म के बारे में पेपर में पढ़ा और ये सब झूठ है कि अंग्रेजी में फिल्म बनाने की वजह से वो और कंगना अलग अलग हुए। उनकी फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी है। वो कंगना की फिल्म के निर्माता कमल जैन से मिले थे और तब कंगना भी थी। बात में वो पलट गईं। ये पूरी तरह गलत बात है केतन ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि कंगना ने नोटिस रिसीव कर ली है।

यह भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर फिर साथ ,ऐसी होगी लंबू जी टिंकू जी की जुगलबंदी 

अभी कुछ दिन पहले ही अपूर्व असरानी नाम के राइटर ने कंगना पर उनका क्रेडिट छीनने का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि हंसल मेहता की फिल्म सिमरन को उन्होंने लिखा जबकि कंगना ने राइटर के रूप में अपना क्रेडिट ले लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।