विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ-जया इस फिल्‍म में होंगे साथ, देखें सेट की कुछ तस्‍वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 17 Aug 2015 05:36 PM (IST)

'चीनी कम', 'पा' और 'शमिताभ' जैसी फिल्‍में बनाने वाले निर्देशक आर बाल्‍की ने जब से अपनी अगली फिल्‍म 'की एंड का' की घोषणा की है, तब से इसमें उनके पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्‍चन के स्‍पेशल एपियरेंस में होने की चर्चा थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'चीनी कम', 'पा' और 'शमिताभ' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक आर बाल्की ने जब से अपनी अगली फिल्म 'की एंड का' की घोषणा की है, तब से इसमें उनके पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन के स्पेशल एपियरेंस में होने की चर्चा थी।

शाहिद की पत्नी मीरा पर भी चढ़ा फिटनेस का बुखार!

हालांकि उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भी दिखेंगी, इस बात को छिपाकर रखा गया था, मगर अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि उनके साथ जया बच्चन भी स्पेशल एपियरेंस में होंगी।

जया बच्चन की एक खूबसूरत तस्वीर ये भी शेयर की है, जिसमें वो काफी मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

और अमिताभ बच्चन एक तस्वीर में हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। ये रही वो तस्वीर।

इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में अर्जुन कपूर लीड हीरो के रोल में हैं। उनके साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो ये रही। इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर लीड हीरोइन के रोल में नजर अाएंगी।

ऐसे में करीब एक दशक बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे और दोनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए काफी रोमांचकारी होगा। दोनों ने आखिरी बार 2001 में करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में पति-पत्नी के किरदार में ही नजर आए थे।

गैंगस्टर रवि पुजारी ने गायक अरिजित सिंह को दी धमकी, कहा...!