यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रेगनेंट होने के लिए किम करदाशियां ने ये भी कर डाला!
जानीमानी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां ने इन दिनों एक फर्टीलिटी चीफ को रख लिया है। ऐसा उन्होंने प्रेगनेंट होने के लिए किया है। वे इसके लिए विशेष थैरेपी तो ले ही रही हैं, मगर साथ में एक पर्सनल ट्रेनर भी रखा है। खबर के मुताबिक, किम ने 5 हजार

मुंबई। जानीमानी रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां ने इन दिनों एक फर्टीलिटी चीफ को रख लिया है। ऐसा उन्होंने प्रेगनेंट होने के लिए किया है। वे इसके लिए विशेष थैरेपी तो ले ही रही हैं, मगर साथ में एक पर्सनल ट्रेनर भी रखा है।
ममता बनर्जी की पार्टी के लिए महिमा चौधरी कर रही हैं प्रचार
खबर के मुताबिक, किम ने 5 हजार पाउंड हर महीने की सैलेरी पर विशेषज्ञ ट्रेनर को अपने साथ रखा है, ताकि वे उनके खाने के साथ ही पूरी दिनचर्या पर ध्यान रख सके और इससे उनकी फर्टीलिटी बढ़ सके। उनकी नई डाइट में मछली को ज्यादा मात्रा में शामिल किया गया है। उनके ट्रेनर का कहना है कि इसके लिए बॉडी को ऑप्टिमल फर्टीलिटी की जरूरत होती है।
पुरुषों की मर्दानगी पर आमिर खान ने उठाए सवाल
खबर तो यह भी है कि इसके लिए किम के पति कान्ये वेस्ट को भी एक विशेष डाइट प्लान दिया गया है, ताकि उनका खाना उनकी पत्नी के साथ मेल खा सके। पर्सनल ट्रेनर किम को एक्सरसाइज में भी मदद कर रहा है। किम इन दिनों प्रेगनेंट होने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं।
अर्जुन कपूर खुलकर बोले, मुझे चाहिए ऐसी बीवी
किम प्रेगनेंट होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। किम और कान्ये वेस्ट की शादी साल 2014 में हुई थी। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत साथ ही किया था, जो कि एक बेबी गर्ल थी और उसका जन्म साल 2013 में हुआ था।

