विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किंग खान ने सनी लियोन का सपना किया साकार

By Edited By:
Updated: Mon, 16 Dec 2013 02:14 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह ने अभिनेत्री सनी लियोन का सपना सच कर दिया। जी हां सनी लियोन किंग खान से मिलने के सपने देखती थीं। वे हमेशा सोचती थी कि जैसे ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह ने अभिनेत्री सनी लियोन का सपना सच कर दिया। जी हां सनी लियोन किंग खान से मिलने के सपने देखती थीं। वे हमेशा सोचती थी कि जैसे ही वे मुंबई आएंगी सबसे पहले शाहरुख खान से मिलेंगी, लेकिन ये इतनी जल्दी सच हो जाएगा ये उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

हुआ कुछ ऐसा जब किंग खान सनी लियोन की फिल्म जैकपॉट की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पहुंचे और सनी से मुलाकात की। मुंबई में आयोजित फिल्म स्क्रीनिंग के कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई। सनी ने कहा कि वे शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं और हमेशा उनसे मिलने के सपने सजाती थी। आज वो सपना सच हो गया। उन्हें पर्दे पर देख बहुत अच्छा लगता था। वे उनकी प्रशंसक हैं।

पढ़ें : बदन नहीं दिखाएंगी सनी लियोन

सनी ने कहा कि उन्हें फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करके बहुत मजा आया। वे एक दिवंगत अभिनेता हैं। उनके साथ काम करने पर बहुत कुछ सिखने को मिलता है।

गौरतलब है कि हाल ही में सनी अपनी फिल्म प्रचार के लिए बिग बॉस के घर भी गईं थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर