विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने कहा, 'भूतनाथ रिटर्न होगी इस साल की तीन बड़ी हिट्स में से एक'

By Edited By:
Updated: Mon, 17 Mar 2014 09:45 AM (IST)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कहा है कि महानायक अमिताभ बच्चन की नई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' वर्ष 2014 की तीन बड़ी हिट्स में से एक होगी। यह फिल्म साल 200

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कहा है कि महानायक अमिताभ बच्चन की नई फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न' वर्ष 2014 की तीन बड़ी हिट्स में से एक होगी। यह फिल्म साल 2008 में आई भूतनाथ का सीक्वल है। फिल्म में शाहरुख अतिथि भूमिका निभा रहे हैं।

पढ़ें : आमिर-शाहरुख ने की ऑल नाइट पार्टी

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'शाहरुख आपके मुंह में घी शक्कर, लड्डू पेड़े सब कुछ.। भूतनाथ रिटर्न के सेट पर आकर आपने जो कुछ कहा वह मेरे लिए अप्रत्याशित था।' फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री उषा जाधव, अभिनेता बोमन ईरानी, बाल कलाकार पार्थ भालेराव प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अभिनेता रणबीर कपूर अतिथि भूमिका निभा रहे हैं। भूतनाथ रिटर्न में प्रचलित राजनीतिक मुद्दों को व्यंग्यात्मक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी।

पढ़ें : इन सितारों की कमाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे