विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: किरण को पता ही नहीं करण बन गए डैड, आमिर ने भी नहीं बताया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 01:45 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 01:49 PM (IST)

वैसे किरण को इतनी सारी सफाई देने के जरुरत नहीं हैं। हां , सोशल मीडिया पर ना होना कभी कभी ...और पढ़ें

Exclusive: किरण को पता ही नहीं करण बन गए डैड, आमिर ने भी नहीं बताया
Exclusive: किरण को पता ही नहीं करण बन गए डैड, आमिर ने भी नहीं बताया

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रविवार को जब करण जौहर के सरोगेसी के जरिये दो बच्चों के पिता बनने की ख़बर आई तो कुछ देर के लिए लोग हैरान थे और फिर करण के लिए बधाइयों का तांता लग गया। लेकिन मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बीबी किरण राव को तो रात तक इस बारे में कुछ पता ही नहीं था।

करण जौहर के बारे में गुड़ न्यूज़ आने के बाद बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिये और पर्सनली करण को बधाई दी लेकिन किरण राव को इस बात की बिलकुल भी जानकारी नहीं थी। किरण को इस बात का पता रात तक नहीं था, इस बात का ख़ुलासा रात को तब हुआ जब शबाना आज़मी के मिज़वां फैशन शो में मीडिया ने उनका रिएक्शन मांगा। किरण पहले हैरान थीं। फिर बोलीं "मुझे बिलकुल भी इस बात की जानकारी नहीं है। यह कब की खबर है, अभी की, मैं इस खबर को सुनने के बाद काफी प्रसन्न हूं। मैं आपको क्या बताऊं। मुझे जाकर करण को कॉल करना है। यह काफी ख़ुशी की बात है। करण को जीवन की हर ख़ुशी मिलनी चाहिए, वह इस ख़ुशी के लायक है। सही में मुझे पता नहीं था। मैं अपना फोन उठाती नहीं हूं। मैं सोशल मिडिया पर भी नहीं हूं और मुझे सही में किसी ने नहीं बताया। आमिर खान ने भी नहीं बताया। वो पूरे दिन मुझे मिले ही नहीं।"

राम गोपाल वर्मा के कारण अभिषेक बच्चन Arrest

वैसे किरण को इतनी सारी सफाई देने के जरुरत नहीं हैं। हां , सोशल मीडिया पर ना होना कभी कभी कितना भारी पड़ता है ये वो अच्छी तरह जान गई होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।