विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विख्यात क्लासिकल सिंगर किशोरी अमोनकर का निधन , कई फिल्मों में गाया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 04 Apr 2017 01:13 AM (IST)

साल 1964 में आई फिल्म गीत गाया पत्थरों ने का टाइटल सॉन्ग उन्होंने गाया था। बाद में 1990 में आई फिल्म दृष्टि में भी उन्होंने गाया था।

विख्यात क्लासिकल सिंगर किशोरी अमोनकर का निधन , कई फिल्मों में गाया
विख्यात क्लासिकल सिंगर किशोरी अमोनकर का निधन , कई फिल्मों में गाया

मुंबई। " बाबुल मोरा नैहर छूटल जाय। "भारतीय शास्त्रीय संगीत के ख़्याल अंग की मल्लिका किशोरी अमोनकर का सोमवार की देर रात को मुंबई में प्रभादेवी स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वो 84 वर्ष की थीं।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। ख़्याल, ठुमरी और भजन गायकी में दुनिया भर के संगीत रसिकों के दिलों में बसी किशोरी अमोनकर का वास्ता संगीत के जयपुर अतरौली घराने से रहा। जयपुर घराने की प्रवर्तक कही जाने जाने वाली किशोरी अमोनकर ने अपनी माँ मोघूबाई कुर्डीकर से संगीत की शिक्षा ली थी। वैसे तो किशोरी अमोनकर ने अपना सारा जीवन शास्त्रीय संगीत के नाम समर्पित किया लेकिन उनकी रूचि फिल्म संगीत में भी थी। साल 1964 में आई फिल्म गीत गाया पत्थरों ने का टाइटल सॉन्ग उन्होंने गाया था। बाद में 1990 में आई फिल्म दृष्टि में भी उन्होंने गाया था। एक हफ्ते बाद 10 अप्रैल को उनका जन्मदिन है।

किशोरी अमोनकर को पद्म भूषण और बाद में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। साल 1985 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।