विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं प्रेग्‍नेंट नहीं हूं: डिआंड्रा सोरेस

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 15 Dec 2014 09:47 AM (IST)

सलमान खान के रियलिटी शो से बाहर हुई मॉडल डिआंड्रा सोरेस ने शो के अंदर प्रेग्नेंट होने की खबर को नकारते हुए कहा, 'किस करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती।'

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो से बाहर हुई मॉडल डिआंड्रा सोरेस ने शो के अंदर प्रेग्नेंट होने की खबर को नकारते हुए कहा, 'किस करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती।'

शो में सबसे मजबूत प्रतिभागियों में से एक डिआंड्रा रविवार को घर से वोट आउट हो गईं। पिछले हफ्ते डिआंड्रा की तबीयत भी खराब थी। उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल भी भेजा गया था।

खबर आ रही थी कि डिआंड्रा प्रेग्नेंट हैं। जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। किसिंग से प्रेग्नेंसी नहीं होती। ये बाहर उड़ाई जा रही अफवाह है।' डिआंड्रा शो के दौरान घर में दूसरे प्रतिभागी गौतम गुलाटी के साथ किस करती हुई नज़र आईं थी।

डिआंड्रा ने सफाई देते हुए कहा, 'मुझे अस्पताल इसलिए ले जाया गया था क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। अब मेरी सेहत बिलकुल ठीक है।'

पढ़ेंः सलमान के रियलिटी शो में प्रेग्नेंट हुई डिआंड्रा?

पढ़ेंः क्या अश्लीलता परोस रहा है ये रियलिटी शो?