विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राब्ता' में सिर्फ रोमांस ही नहीं ये काम भी कर रही हैं कृति सनोन

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2016 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 06:28 PM (IST)

'राब्ता' में कृति के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। कृति ने 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ थे।

News Article Hero Image

मुंबई। कृति सनोन जल्द ही उन एक्ट्रेसेज में शामिल होने जा रही हैं, जो पर्दे पर एक्शन करके फैंस को हैरत में डाल देती हैं। दिनेश विजन की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'राब्ता' में कृति एक्शन कर रही हैं।

इस बारे में कृति का कहना है- "मैं हमेशा से एक्शन सिक्वेंसेज करना चाहती थी। मुझे वो एक्साइटिंग लगते हैं, लेकिन वो काफी मुश्किल और शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं।" कृति के मुताबिक, एक्शन सीन करने के लिए सबसे मुश्किल काम क्षमता बढ़ाना होता है, जो धीरे-धीरे हो पाता है। इसे हासिल करने के लिए उन्होंने वेट ट्रेनिंग की। सही बॉडी-लैंग्वेज के लिए मैंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली।

कोलकाता में कौन बन गया है परिणीति चोपड़ा का पार्टनर-इन-क्राइम

कृति ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में दो घंटे की ट्रेनिंग हफ्ते में तीन से चार बार ली। धीरे-धीरे उन्होंने हर रोज दो घंटे ट्रेनिंग के लिए दिए। कृति के आलावा श्रद्धा कपूर 'बागी' में एक्शन कर चुकी हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा 'अकीरा' में जबर्दस्त एक्शन करती दिखाई दे रही हैं। 'राब्ता' में कृति के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।