विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्‍ट्रेस का नहीं है कोई भाई, पर बहन को बांधती हैं राखी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 18 Aug 2016 02:42 PM (IST)

अब कोई भाई नहीं है तो इसका मतलब ये तो नहीं कि वो रक्षाबंधन नहीं मनाएंगी। वो हर साल अपनी बहन को राखी बांधती हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश भर में आज भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया जा रहा है। 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं अभिनेत्री कृति सेनन भी इसेे मनाती हैं, मगर अपनी बहन नुपूर सेनन के साथ। दरअसल, उनका कोई भाई नहीं है, मगर इसका ये मतलब तो नहीं कि वो रक्षाबंधन नहीं मनाएंगी।

'झलक दिखला जा' के लिए जैकलिन फर्नांडिस की फीस जान रह जाएंगे दंग!

कृति और उनकी बहन दोनों एक दूसरे को राखी बांंधती हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने बताया कि वो हर साल रक्षाबंधन मनाती हैं। उनके मुताबिक, इस फेस्टिवल का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ एक भाई ही बहन की रक्षा करेगा, इसकी बजाय भाई-बहन दोनों ही एक दूसरे की रक्षा करेंगे। कृति ने कहा, 'मेरा कोई भाई नहीं है, मगर मुझे पता है कि मैं और मेरी बहन हमेशा एक दूसरे के साथ होंगे चाहे जो भी हो और यह एक वादा है जिसकी वजह से हम राखी सेलिब्रेट करते हैं।'

परिणीति चोपड़ा ने की ऐसी हरकत, लोग करने लगे आलोचनाएं

हालांकि इस साल कृति एक दिन बाद रक्षाबंधन मनाएंगी, क्योंकि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'राबता' को लेकर बुडापेस्ट में हैं। हालांकि इसका आखिरी शेड्यूल पूरा होने की खबर बुधवार को सामने आ गई है। आपको बता दें कि कृति का परिवार दिल्ली में रहता है और उन्हें जब भी समय मिलता है, वो अपने परिवार के पास पहुंच जाती हैं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां