विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के साथ रोमांस के लिए चाहिए एक हीरोइन ,मिल नहीं रही !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 06:52 PM (IST)

फिल्म में आमिर और अमिताभ को एक अलग सा लुक देने के भी प्लान बना लिया गया है। ' ठग्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म दंगल में भले ही आमिर खान ने अपनी फूल सी बच्चियों पर 'लठैती' की हो लेकिन अब वो पर्दे पर प्यार से पेश आएंगे पर इसके लिए कोई खूबसूरत हसीना नहीं मिल रही।

बता दें कि यहां बात फिल्म ' ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ' की चल रही है जिसमें आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रहे हैं। पिछले दिनों एक ख़बर थी कि इस फिल्म में कृति सेनोन को फाइनल कर लिया गया है लेकिन अब ' ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ' के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने साफ़ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने बताया है कि काफी समय से ये नाम सुनाई दे रहा है लेकिन अब तक हमने किसी को भी तय नहीं किया है। हीरोइन की तलाश जारी है लेकिन अब तक कोई भी सूटेबल कॉस्ट नहीं मिली है। बता दें कि ये तलाश आमिर खान की हीरोइन को लेकर है , जिसके बारे में कृति से पहले वाणी कपूर का भी नाम आया था।

महादेव की ' पार्वती ' ने फिर डाली ऐसी तस्वीरें कि हो गई 'ट्रोल ' का शिकार

विजय कृष्ण आचार्य के मुताबिक हम सही कास्टिंग करना चाहते हैं , इस बात से कोई मतलब नहीं है कि गर्ल, यंग और ओल्ड। उन्होंने बताया कि मार्च में होने वाली इस शूटिंग के लिए अब तक लोकेशन भी फाइनल नहीं हुए हैं, लेकिन ज़्यादातर शूटिंग मुंबई में ही करने का फैसला किया गया है। आमिर खान को ' धूम 3 ' में डायरेक्ट कर चुके विजय कृष्ण आचार्य पहली बार अमिताभ बच्चन को डायरेक्ट करेंगे। और इसे वो अपना ' ड्रीम कम ट्रू ' मानते हैं।

नहीं हैं अब विशाल परेशान , सेंसर से मिला 'रंगून' को ये प्रमाण

फिल्म में आमिर और अमिताभ को एक अलग सा लुक देने के भी प्लान बना लिया गया है। ' ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ' अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।