विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कंगना की फिल्‍म 'कट्टी बट्टी' पर ये क्‍या बोल गए केआरके

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 15 Sep 2015 04:57 PM (IST)

केआरके के नाम से चर्चित कमाल आर खान अक्‍सर अपने विवादित टिप्‍पणियों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्‍होंने कंगना रनोट और इमरान खान की फिल्‍म 'कट्टी बट्टी' पर निशाना साधा है, जो कि इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केआरके के नाम से चर्चित कमाल आर खान अक्सर अपने विवादित टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने कंगना रनोट और इमरान खान की फिल्म 'कट्टी बट्टी' पर निशाना साधा है, जो कि इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

सोनम कपूर ने खुलकर दी 'लव एडवाइस', देखें वीडियो

केआरके ने ट्वीट कर इसे एक पकाऊ फिल्म बताया है और साथ ही यह भी कह दिया है कि यह फिल्म नहीं चल सकती। उन्होंने ट्वीट किया,' सूत्रों के हवाले से 'कट्टी बट्टी' एक पकाऊ फिल्म है, जिसमें कंगना रनोट भी हैं। फिल्म में वो कैंसर मरीज के किरदार में हैं। यह चल नहीं सकती'।

देखें वीडियो, चक्कर खाकर गिर पड़े अक्षय, जैकलीन बजाती रहीं तालियां

केआके यही नहीं रूके। उन्होंने यह फिल्म देखकर आमिर खान के रोने पर ट्वीट करते कहा, 'आमिर खान सर 'कट्टी बट्टी' देखकर इसलिए रोये, क्योंकि यह निखिल आडवाणी की निसंदेह सबसे खराब फिल्म है।' उन्होंने कंगना को लेकर भी ट्वीट किया।

पॉर्न स्टार मिया खलीफा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, इसलिए हैं चर्चा में

उन्हाेंने लिखा, 'अगर लोग यह सोचते हैं कि कंगना खराब फिल्म का चयन कर ही नहीं सकतीं तो प्लीज याद कर लें कंगना ने 'रिवॉल्वर रानी' और 'रज्जो' जैसी फिल्मों का चयन भी किया है।' आपको बता दें कि केआरके बॉलीवुड सेलेब्स को ऐसे ही निशाना बना रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और अनुराग कश्यप हालिया शिकार हो चुके हैं।