विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लारा दत्ता ने मॉरीशस में मनाया बर्थडे और शेयर की मस्ती भरीं तस्वीरें

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 17 Apr 2016 05:53 PM (IST)

38 साल की हो गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने मॉरीशस में अपना बर्थडे मनाया। ये रहीं उनके बर्थडे की खास तस्वीरें, जिन्हें उन्होंने खुद शेयर किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का शनिवार को 38वां बर्थडे था। ऐसे मौके पर उन्होंने पूरे परिवार के साथ मॉरीशस में जश्न मनाया। लारा वहां के एक रिसॉर्ट में बीच पर मॉर्निंग स्विम का आनंद उठाती नजर आईं। साथ में उनका परिवार, बहनें और बच्चे भी मौजूद थे। ऐसे में सभी का मस्ती का आप बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं। वैसे लारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इसकी झलक दिखलाई है। ये रहीं आपके लिए।

शादी से पहले बिपाशा-करण ने की मजेदार 'बैचलर' पार्टी, देखें तस्वीरें

खास तौर से लारा ने बच्चों के साथ काफी अच्छा पल बिताया। उनकी प्यारी सी बेटी भी है। लारा हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आई थीं।

रणबीर कपूर और कंगना रनोट में बढ़ रही हैं नजदीकियां

लारा के बर्थडे की एक और तस्वीर यह भी। वैसे लारा जल्द ही फिल्म 'अजहर' में नजर आने वाली हैं, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर है। इसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि लारा एक वकील के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली है।