विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पर लता ने अपने फैंस से की इमोशनल अपील, बिग बी ने किया विश

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Wed, 28 Sep 2016 10:40 AM (IST)

शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए लता मंगेशकर ने अपने फैंस और फैमिली वालों से अपील की है कि उनके बर्थडे पर कोई शोर-शराबा ना करें।

News Article Hero Image

मुंबई। भारतीय सिनेमा की सुर कोकिला लती मंगेशकर आज अपना 87वां जन्म दिन मना रही हैं, लेकिन उरी में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर लता दीदी इसे सादगी के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

लता मंगेशकर का गाया गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी...' सबने सुना होगा। शहीदों की उसी कुर्बानी को याद करते हुए लता मंगेशकर ने अपने फैंस और फैमिली वालों से अपील की है कि उनके बर्थडे पर कोई शोर-शराबा ना करें और सादगी से मनाएं। साथ ही उन्हें बुके या गिफ्ट ना भेेजें। लती जी ने सभी चाहने वालों से अनुरोध किया है कि उन्हें गिफ्ट भेजने के बजाए शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद भेजें।

बर्थडे स्पेशल: लता मंगेशकर के सुरों से चल पड़ती है ठहरी हुई जिंदगी

अमिताभ बच्चन ने भी लता मंगेशकर को उनके जन्म दिन पर अपने स्टाइल में बधाई दी है।

इस उम्मीद के साथ कि लता जी की अपील उनके फैंस जरूर सुनेंगे, उन्हें जन्म दिन की बहुत बधाई।