विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पीके' का नया गाना रिलीज, देखें आमिर और अनुष्का की मस्ती

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 05 Dec 2014 12:04 PM (IST)

आमिर खान की फिल्म 'पीके' का एक और गाना 'नंगा पुंगा दोस्त' रिलीज हो गया है। इस गाने को अनुष्का शर्मा और आमिर पर फिल्माया गया है। गाना शुरू होता है अनुष्का से, जो रेगिस्तानी इलाके में अकेले बैठी हैं और साथ में रखा है एक ट्रांजिस्टर रखा है। अनुष्का

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान की फिल्म 'पीके' का एक और गाना 'नंगा पुंगा दोस्त' रिलीज हो गया है। इस गाने को अनुष्का शर्मा और आमिर पर फिल्माया गया है। गाना शुरू होता है अनुष्का से, जो रेगिस्तानी इलाके में अकेले बैठी हैं और साथ में रखा है एक ट्रांजिस्टर रखा है। अनुष्का उसका बटन दबाती हैं और आवाज आती है, 'वन मोर। उस दोस्त के लिए जिसने एक बूंद तक नहीं पी लेकिन उसका नाम पीके है।'

गाने में आमिर के लिए 'टिंगा टिंगा नंगा पुंगा दोस्त' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें बेहद मजेदार अंदाज में गाया गया है। पूरे गाने में आमिर बेहद मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। अनुष्का भी उनकी इस मस्ती में शामिल हो जाती है।

ये गाना श्रेया घोषाल ने गाया है जबकि स्वानंद किरकिरे ने इसके बोल लिखे हैं और म्यूजिक शांतनु मोइत्रा ने दिया है। गाना के बोल जितने प्यारे हैं, वीडियो भी उतना ही प्यारा है।

पढ़ेंः फिल्म के प्रमोशन के लिए भोजपुर पहुंची 'पीके' की टीम

पढ़ेंः आप भी जानिए! आमिर का नाम क्यों पड़ा 'पीके'