विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीजा हेडन की फिसली जुबान तो ट्विटर पर मच गया बवाल

By SumanEdited By:
Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:13 AM (IST)

लीजा हेडन और वरुण धवन के बीच लिंक-अप की खबरें आने के बाद अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कह दिया जो शायद वरुण को अच्छा नहीं

News Article Hero Image

मुंबई। लीजा हेडन और वरुण धवन के बीच लिंक-अप की खबरें आने के बाद अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कह दिया जो शायद वरुण को अच्छा नहीं लगा। लीजा ने कहा, वरुण की गर्लफ्रेंड है और वो एंगेज्ड हैं जबकि मैं सिंगल हूं।

लेकिन जब वरुण को लेकर ट्विटर पर सवालों की झड़ी लग गई तो लीजा ने लिखा, 'मैं सिंगल हूं, वरुण धवन एंगेज्ड नहीं हैं। काफी गलत मतलब निकाला गया है। खत्म कीजिए।'

इसके बाद वरुण धवन ने कहा, 'लीजा हेडन, मुझे वाकई हंसी आ रही है। अब मेरे बच्चे होंगे...शौकीन के लिए शुभकामनाएं मिस हेडन।'

लीजा ने इसके आगे कोई और बात करना सही नहीं समझा और ट्वीट किया, 'अच्छा आप सभी को शुभरात्रि। बहुत सफाई दे दी। अब बाद में। '

पढ़ेंः इस हॉट परफॉर्मेंस से बड़े पर्दे पर आग लगाएगी ये हीरोइन

पढ़ेंः शौकीन्स के लिए साउथ अफ्रीका से ये खूबसूरत मॉडल खोज लाए अक्षय