विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ बड़ी फिल्मों पर लटकी तलवार

By Edited By:
Published: Tue, 24 Jun 2014 12:28 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2014 04:25 PM (IST)

मुंबई।बॉलीवुड में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो आसानी से बन जाते हैं,

News Article Hero Image

मुंबई।बॉलीवुड में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो आसानी से बन जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं जिन्हें सफल बनाने में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बी टाउन में ऐसी कई फिल्में हैं जिसका काम किसी न किसी वजह से अटका हुआ है। इसमें अधिकतर प्रोजेक्ट कास्टिंग की वजह से लंबित पड़े हैं। आइए बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ बड़े प्रोजेक्ट पर डालते हैं एक नजर...

शुद्धि

सबसे पहले हम बात करते हैं फिल्म करण मल्होत्रा की फिल्म शुद्धि की। फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी विवाद हो रहा है। पहले फिल्म के मुख्य कलाकार करीना और रितिक रोशन होने वाले थे, लेकिन अब फिल्म की कास्ट बदल दी गई है। कई सारे सितारों का नाम फिल्म के लिए सामने आ रहे हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण और रनबीर कपूर के नाम पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि कुछ तय नहीं हुआ है

बुद्ध

आशुतोष गवारिकर के ड्रीम प्रोजेक्ट बुद्ध को अब तक हरी झंडी नहीं मिल पाई है। फिल्म के बारे में साल 2009 में सोचा गया था,लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट में कई बार बदलाव किए जा चुके हैं। अब चर्चा ऐसी है कि फिल्म का निर्देशक ही बदल गया है।

बाजीराव मस्तानी


संजय की फिल्म बाजीराव मस्तानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। संजय ने इस फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की खूबसूरत जोड़ी की कल्पना की थी, लेकिन उन दोनों के बिगड़ते रिश्ते की वजह से ऐसा हो नहीं पाया है। अब खबर है कि शाहरुख खान बाजीराव बनेंगे। हालांकि अभी तक संजय के इतने साल पुराने प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं मिली है।

अमर अकबर एनथॉनी

डेविड धवन की फिल्म अमर अकबर एनथॉनी की रीमेक होने वाली थी। सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान तीनों भाइयों की कहानी पर आधारित इस फिल्म को हरी झंडी नहीं मिल पाई है। सलमान खान ने फिल्म से अपने पैर पीछे कर लिए

फितुर

अभिषेक गïïट्टू की फिल्म फितुर कट्रीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर को लेकर शुरू हो रही है। लेकिन फिल्म की कास्टिंग के बाद भी अब तक शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। इन दिनों अभिषेक किसी और प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। अब पता नहीं आदित्य और सोनम कब इश्क लड़ाते दिखेंगे।

पानी


शेखर कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट पानी के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। पहले विवेक ओवरॉय उनके साथ काम करने वाले थे, लेकिन बाद में इसपर कोई काम नहीं हुआ। कभी खबरें आईं कि रितिक रोशन इसमें काम करेंगे तो कभी सुशांत सिंह राजपूत

रानी लक्ष्मी बाई

निर्देशक के तौर पर सुष्मिता सेन की फिल्म रानी लक्ष्मी बाई बजट के चलते बन नहीं पाई है। सुश ये फिल्म बनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें इसका खरीदार नहीं मिल रहा है। इसलिए प्रोजेक्ट फिलहाल लंबित पड़ा है

हीर रांझा

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीर रांझा में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में होंगे, लेकिन अभिनेत्रियों में से अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के बीच एक कसमकस जारी है। इस दौर में नरगिस फाखरी का भी नाम शामिल है।

बंदा ये बिंदास है

साल 2009 में आने वाली गोविंदा और तब्बू की फिल्म बंदा ये बिंदास है को कुछ कानूनी झमेलों में पडऩा पड़ा इसलिए फिल्म का काम शुरू नहीं हो पाया है।

आरुषि

मिलन लुथरा की आरुषि मर्डरकेस पर बनीं फिल्म आरुषि को भी रिलीज से पहले ही बहुत तोहमत का सामना करना पड़ा है। आरुषि और हेमराज यहीं दिल्ली में रहते थे। अभी तो लुथरा ने बस फिल्म के बारे में सोचा है और अभी से कई तरह के विवाद फिल्म को घेर रहे हैं।

एकता कपूर की फिल्म बदतमीज दिल फिल्म में करीना कपूर और इमरान हाशमी की फिल्म पिछले साल सितंबर में आने वाली थी, लेकिन दोनों निर्माताओं के बीच हुई अनबन की बली ये फिल्म चढ़ गई। अब ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि कौन सी फिल्म इन सभी मुश्किलों को दूर कर रिलीज हो पाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।