विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्‍म का यह नन्‍हा स्‍टार बनेगा सम्राट अशोक

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 25 Nov 2014 09:43 AM (IST)

बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान के बचपन का किरदार निभा चुका नन्हा सिद्धार्थ निगम जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आए। सिद्धार्थ एक नए टीवी सीरियल में चक्रवर्ती अशोक सम्राट के बाल कलाकार के किरदार में नज़र आएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान के बचपन का किरदार निभा चुका नन्हा सिद्धार्थ निगम जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आए। सिद्धार्थ एक नए टीवी सीरियल में चक्रवर्ती अशोक सम्राट के बाल कलाकार के किरदार में नज़र आएंगे।

14 साल के सिद्धार्थ मार्शल आर्ट्स, तलवारबाजी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, 'उन्हें सुबह 2 घंटे अलग-अलग स्टंट्स की ट्रेनिंग दी जाती है। वो मौर्य शासक जैसे दिखने के लिए बाल भी बढ़ा रहे हैं।'

मशहूर लेखक अशोक बेनकर इस शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। सूत्र ने बताया, 'युवा अशोका के किरदार के लिए किसी कलाकार को कास्ट नहीं किया गया है। एक साल तक ये किरदार सिद्धार्थ ही निभाएंगे।'

पढ़ेंः टीवी पर इस तरह के दृश्य को पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

पढ़ें: ट्विटर पर उड़ी दिलीप कुमार के निधन की अफवाह